Deepak Dhapola: Cricket : Cricket Association Of Uttarakhand: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। दीपक धपोला फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 विकेट हासिल करने वाले पहले उत्तराखंडी बन गए हैं। जबकि, सबसे पहले 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दीपक धपोला के नाम ही है।
बागेश्वर के दीपक धपोला उत्तराखंड क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं और गेंदबाजी क्रम को लीड करते हैं। साल 2018 में डेब्यू करने वाले दीपक ने 23 मुकाबले में 100 विकेट झटके हैं। अधिकतर मुकाबले रणजी ट्रॉफी के ही है, वहीं उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी शिरकत की है। 2018-2019 सीजन में दीपक धपोला काफी चर्चाओं में रहे थे। उत्तराखंड टीम पहली बार घरेलू क्रिकेट खेल रही थी और दीपक ने 8 मुकाबलों में 45 विकेट झटके। उन्होंने एक मैच में 12 विकेट भी झटके थे तो आज भी उत्तराखंड के किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
वहीं 2023-2024 रणजी ट्रॉफी सीजन में दीपक धपोला ने 4 मुकाबलों में 23 विकेट झटके हैं जिसमें लगातार दो हैट्रिक शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले वो उत्तराखंड के पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने पुडुचेरी और दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक हासिल की।
दीपक धपोला चोट के चलते दो सीजन बाहर रहे थे और अगर उन्होंने ये दोनों सीजन में भी प्रतिभाग किया होता तो शायद ये आंकड़े और भी शानदार होते। दीपक धपोला उत्तराखंड के लिए खेलने से पहले दिल्ली में अभ्यास करते थे। वो करीब 10 साल दिल्ली में क्रिकेट खेले। दीपक धपोला के कोच का नाम राजकुमार शर्मा हैं, जो विराट कोहली के भी कोच हैं। दीपक कई बार अपनी कामयाबी का श्रेय कोच को दें चुके हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे दीपक धपोला का कहना है कि वो केवल क्रिकेट खेलने को इंजॉय कर रहे हैं। उनका मकसद अच्छा प्रदर्शन करना है बाकि जो भगवान की झोली में होगा वो उन्हें मिलेगा। हालांकि इस सीजन जिन दो मुकाबलों में दीपक धपोला को हैट्रिक मिली थी, उनमें टीम को हार का सामना करना पड़ा जिसने हैट्रिक की खुशी को कम किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
