चंपावत : चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शारदा रेंज के सेना पानी मार्ग क्षेत्र की बताई जा रही है…जहां महिला घास लेने गई थी।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती वार्ड नंबर पांच निवासी 45 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी भूपराम गुरुवार दोपहर शारदा रेंज क्षेत्र में चारा लेने गई थी। इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया और फिर कुचल दिया…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
