हल्द्वानी- वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर वालों ने जब शादी से इनकार किया तो प्रेमी का पारा चढ़ गया और पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच जमकर हंगामा काटा, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को थाने ले आई, जिसके बाद प्रेमी को जेल भेज दिया।बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवती और एक युवक का प्रेम परवान चढ़ा, पड़ोस की रहने वाली युवती से युवक का दिल लग गया, जिसके बाद युवक अपने परिवार वालों को शादी के लिए प्रेमिका के घर भेजा, प्रेमी के परिवार वाले जब प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे तो प्रेमिका के परिवार वालों का पारा गरम हो गया और उन्होंने शादी से इंकार कर दिया ।
फिर क्या प्रेमी का पारा गरम हो गया और प्रेमी के घर पहुंच जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया, और जान से मारने की धमकी दे दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को उठा कर थाने ले आई, जिसके बाद उसको जेल भेज दिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर युवती के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

