हल्द्वानी- उत्तराखंड की संस्कृति को कई लोकगायक अपने गीतों से संवार रहे हंै। वही कई लोकगायकों की पीढिय़ा संगीत के प्रचार-प्रसार में लगी है। बात करें कुमाँऊ की तो उत्तराखंड से सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के बाद उनकी विरासत को उनके सुपुत्र लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी संभाल रहे है। वही लोकगायक स्व. पप्पू कार्की की विरासत को उनके सुपुत्र दक्ष कार्की आगे बढ़ा रहे है। लेकिन उत्तराखंड के संगीत जगत में पहली बार पिता और पुत्र के गीत लोगों को बराबर सुनने को मिलेेंगे। यह खास मौका उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल के सुपुत्र समीर तोमक्याल को मिला है। जल्द की समीर तोमक्याल का एक गीत रिलीज होने जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉.हल्द्वानी-लोकगायक महेश की ‘धमेली’ गीत ने मचाया धमाल, आप भी लीजिए आनंद
पहली बार मास्टर समीर तोमक्याल उत्तराखंड के संगीत जगत में अपना कदम रखेंगे। जल्द ही मास्टर समीर तोमक्याल का गीत रंग रंगीली ऋतु (बसंत बहार) लोगों को सुनने को मिलेगा। जानकारी देते हुए मास्टर समीर के पिता लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल ने बताया कि अक्सर समीर उनके गीतों को गुनगुना है। समीर की सुरूली आवाज जब उनके कानों में पड़ती है तो दिल को एक सकून मिलता है। ऐसे में उन्होंने मास्टर समीर को गायकी के लिए प्रेरित किया। फिलहाल समीर सात साल का है। उन्हें उम्मीद है कि लोगों उनकी तरह उनके बेटे के गीतों को भी भरपूर प्यार देंगे। यह गीत उनके यू-ट्यूब चैनल जेएसटी इंटरटेंमेंट ग्रुप से रिलीज होगा।

यह गीत लोगों को खूब पसंद आयेगा। इस गीत को श्रवण भारद्धाज ने लिखा है जबकि संगीत मोती शाह ने दिया है। इसके अलावा लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल के कई गीत रिलीज होने वाले है। जिसमें खिडक़ी मा बैठी तू वर्जन-2 लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। फिलहाल उनके बेटे मास्टर समीर तोमक्याल के गीत को लोगों को बखूबी इंतजार है।
यह भी पढ़े 👉.पहाड़ के पवनदीप का इंडियन आईडल में फिर से धमाल, पवन की आवाज सुन, जज ऐसे हुए मंत्रमुग्ध! देखें विडियो

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 
