लालकुआं। दिनेशपुर से मोटरसाइकिल द्वारा लालकुआं स्थित अपने घर को आ रहे युवक को पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लालकुआं रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया, जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को दिनेशपुर क्षेत्र में काम करके वापस लालकुआं बंगाली कॉलोनी अपने घर को मोटरसाइकिल द्वारा आ रहे साजिद पुत्र अबरार हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं के वाहन को पीछे से अचानक पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लालकुआं रूद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते उक्त युवक ट्रक के टायरों के नीचे आकर कुचल गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। उक्त घटना की जानकारी तत्काल राहगीरों द्वारा पंतनगर पुलिस को दी गई, पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर मोटरसाइकिल संख्या एवं मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को दी, उक्त दुःखद खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त हो गई। क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में लालकुआं निवासी युवक की मौत हुई है, पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पन्तनगर थाना पुलिस। शव को लेकर की जा रही है कार्यवाई। घटना का आरोप ट्रक चालक मौके से फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

