हल्द्वानी- पिछले दो-तीन महीनों से लाल कुआं नगर पंचायत में सियासी रूप से एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं । पहले भवन आवंटन कार्यक्रम के दिन जमकर हंगामा हुआ। और अब सारे सभासद अधिशासी अधिकारी के खिलाफ खड़े हो गए हैं। दरअसल लालकुआं नगर पंचायत की ईओ के खिलाफ नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिशासी अधिकारी पूजा पर विकास कार्य न करने और सभासदों को उचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया गया है। सभी सभासदों ने लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट को ज्ञापन देकर 1 हफ्ते के भीतर अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग की है।
सभासदों का कहना है कि नगर निगम में जो प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं उनमें कोई विकास कार्य धरातल में नहीं हो रहे हैं यही नहीं ज्यादातर कार्यों में सभासदों की सहमति नहीं ली जा रही है। और अधिशासी अभियंता सभासद से मिलने का तक का समय नहीं देती है। वही विधायक डॉ मोहन बिष्ट का कहना है कि कई बार शिकायत उनके पास भी आई है। उन्होंने ईओ को सख्त निर्देश दिए हैं यदि कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं हुआ तो जैसा सम्मानित सभासद कहेंगे फिर उसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, दीपक बत्रा, राज लक्ष्मी पंडित, रंजो देवी बॉबी संभल आदि कई लोग मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

