हल्द्वानी- विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन कि अंतिम तिथि पर सभी उम्मीदवार भागा दौड़ी में दिख रहे हैं। इसी कड़ी में लालकुआं विधानसभा सीट रणभूमि में बदल गई है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था। लेकिन उसके बाद टिकट काट कर पूर्व सीएम हरीश रावत को दे दिया। अब लालकुआं से पूर्व सीएम हरीश रावत के बाद संध्या डालाकोटी ने भी निर्दलीय नामांकन करा दिया है। जिससे लालकुआं सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावनाएं भी बेहद बढ़ गई हैं।
हाल ही में जब कांग्रेस ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती रुख अपनाया था। अब बीते रोज हरीश रावत को यहां से टिकट मिलने के बाद यही सुर संध्या डालाकोटी के समर्थकों में भी देखे जा रहे थे।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं लगातार संध्या डालाकोटी से निर्दलीय चुनावी मैदान पर उतरने की बात कह रही थीं। संध्या डालाकोटी के समर्थकों का कहना था कि उनका टिकट काटकर एक मां, बहू, बेटी, महिला का अपमान किया गया है।
बता दें कि इन्हीं सारे घटनाक्रमों के बीच अब संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने तहसील पहुंचकर नामांकम भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ दिखे। हो ना हो, लेकिन कांग्रेस और भाजपा में लालकुआं सीट पर घमासान मचा हुआ है। जहां भाजपा से मोहन बिष्ट को टिकट मिलने पर पवन चौहान बागी हो गए हैं तो वहीं कांग्रेस से टिकट कटने पर संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय तालठोक दिया है। लालकुआं सीट पर चुनावी समीकरण एक बड़े मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

