हल्द्वानी/लालकुआं- उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लालकुआं विधानसभा से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस के नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 3 दिन पूर्व लाल कुआं वासियों को वर्ष 2000 के सर्किल रेट से मालिकाना हक दिए जाने का दावा करने वाली सरकार और उनके विधायक पर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने तीखा कटाक्ष करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रेस वार्ता करते हुए हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में लालकुआं वासियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिए जाने को लेकर न सिर्फ शासनादेश जारी किया था, बल्कि वर्ष 2000 के सर्किल रेट के 20 फ़ीसदी के रेट कांग्रेस सरकार ने ही शासनादेश जारी किया, लेकिन भाजपा की सरकार ने सत्ता पर आते ही लालकुआं वासियों के मालिकाना हक की फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। और बीच में नया शिगूफा वर्ष 2004 के सर्किल रेट का छोड़ा गया और आज जब सरकार विदाई की दहलीज पर है, तब 10 लोगों को मालिकाना हक देने की बात करते हुए जनता को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि जनता उनके साथ हुए छल और धोखे को जानती है और आने वाले समय में भाजपा को उनके इस कृतियों का जरूर सबक सिखाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
