हल्द्वानी- यहां महिला को निवाला बना गया गुलदार, परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani news- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अब ताजा मामला फतेहपुर रेंज का है जहां जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया । जंगल में घास काटने गई महिला के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया है, जिसमें महिला की मौत हो गई है, पूरा मामला काठगोदाम क्षेत्र के टंगर का है। जहां पर महिला घास काटने के लिए सुबह के समय जंगल की तरफ गई थी, ऐसे में घात लगाए गुलदार ने महिला के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास

सूचना के बाद फतेहपुर रेंज वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव की तलाश की , क्योंकि गुलदार ने महिला के शव को घसीट कर जंगल की अंदर की तरफ लेकर गया है, वन विभाग की टीम को मौके पर दराती और महिला के चप्पल मिली, जिसके बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया । महिला का नाम नंदी सनवाल है, जिनकी उम्र 44 वर्ष है और वह दमूवाढूंगा की रहने वाली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें