हल्द्वानी- कुमाऊं मंडल से दिल्ली और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। काठगोदाम से दिल्ली-जैसलमेर को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अब 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द नहीं रहेगी। बता दें कि रेलवे प्रशासन ने पहले यह आदेश जारी किया था कि कोहरे के चलते 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रानीखेत ट्रेन रद्द रहेगी। जिसे अब वापस ले लिया गया है।
गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को कोहरे के चलते 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया था। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से दिल्ली-जैसलमेर को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया है। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया है कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन रद्द के आदेश को वापस ले लिया है। अब ट्रेन पूर्व की भांति अपने समय से काठगोदाम से चलेगी।
काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने कहा रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद अब यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। अब यात्री अपना रिजर्वेशन इस ट्रेन में करा सकते हैं। गौरतलब है कि स्टैंड के बंद हो जाने से काठगोदाम से दिल्ली और राजस्थान को जाने वाले यात्रियों को काफी फजीहत उठाना पड़ता। ऐसे में ट्रेन के फिर से संचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
