हल्द्वानी – काठगोदाम की रीमा ने पास की केमिस्ट्री में U- SET की परीक्षा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – कहते हैं कि सही दिशा में मेहनत और लगन से कार्य करने पर सफलता ही सफलता मिलती है। यह कहावत काठगोदाम नई बस्ती की होनहार छात्र रीमा पर सटीक बैठती है। केमिस्ट्री से पीएचडी कर रही रीमा चंद ने यू सेट का एग्जाम भी क्लियर कर लिया है। इसके बाद घर में खुशी का माहौल है नाते रिश्तेदार बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

हल्द्वानी की नई बस्ती काठगोदाम की रहने वाली रीमा वर्तमान में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से केमिस्ट्री विषय में पीएचडी की छात्रा है। रीमा के पिता की मृत्यु कोरोना काल में हो गई। माता सरोजनी देवी ग्रहणी है तथा एक भाई राहुल एमटेक IIT दिल्ली से तथा दूसरे भाई रोहन उत्तराखंड रोडवेज में कार्यरत है। पढ़ाई में बचपन से होनहार रीमा केमिस्ट्री से पीएचडी करने के साथ-साथ इस बार यू सेट का एग्जाम दिया, जिसे उन्होंने उत्तीर्ण कर लिया है। लगन मेहनत से पढ़ाई कर यू सेट का एग्जाम करने वाली रीमा के परिवार में उनकी इस उपलब्धि से खुशी का माहौल ।है और उनके रिश्तेदार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। खबर पहाड़ की तरफ से रीमा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें