Haldwani News: मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी से ठीक एक सप्ताह पहले उसकी जिंदगी तबाह हो गई, जब उसके पूर्व प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो मंगेतर और ससुराल पक्ष को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। इस घटना से आहत युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी शादी ओखलकांडा, खनस्यूं निवासी युवक से 6 जून को तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, कार्ड बंट चुके थे और मैरिज हॉल तथा कैटरिंग का एडवांस भुगतान भी किया जा चुका था।
युवती ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व प्रेमी, गौलडांडा (पाटी ब्लॉक, चम्पावत) निवासी मनोज सिंह चौधरी, कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर दो मोबाइल नंबरों से उसकी अश्लील तस्वीरें और संदेश वायरल कर दिए थे। इस संबंध में सितंबर 2024 में उसे थाने भी बुलाया गया था, जहां उसने परिजनों और पुलिस के सामने भविष्य में कोई गलत हरकत न करने का वादा कर माफीनामा दिया था।
हालांकि, अब शादी से महज एक सप्ताह पहले आरोपी ने फिर वही हरकत दोहराई। इस बार उसने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर और होने वाले देवर को भेज दिए। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे, और अब वह इन्हीं का इस्तेमाल कर उसकी और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहा है।
एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू
देहरादून : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट, 28 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड : गैंगरेप केस में फरार युवक ने ट्रेन में जहर खाया, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बड़े नेताओं की भाजपा में एंट्री
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन 23 खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने वाले हो जाए सावधान
उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन 
