Kumaoni Song: एक बार फिर पत्रकार और गीतकार जीवन राज का लिखा हुआ गीत मती मरीगे मती रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही यह गीत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में उत्तराखंड की लोकगायिका बबीता देवी और छम-छम घुगरी का जाला के सुप्रसिद्ध गायक महेश जोशी अपनी मधुर आवाज दी हैं। इन दोनों की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आज रिलीज हुआ यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नीचे लिंक पर क्लीक कर सुनिएं पूरा गीत…
पहली बार बबीता और महेश की जोड़ी एक साथ
लोकगायिका बबीता देवी ने बताया कि यह गीत उनके यूट्यूब चैनल कुमांऊ की कला पर रिलीज हुआ है। पहली बार उन्होंने लोकगायक महेश जोशी के साथ गीत गाया है। जिसे लोग पसंद कर रहे है। इस गीत को पत्रकार और गीतकार जीवन राज ने लिखा है जबकि संगीत विक्की जुयाल ने दिया है। गीत की एडटिंग विक्की मिरोला ने की है। बबीता देवी ने बताया कि वह अभी तक कई गीत, चाचंरी, झोड़े गा चुकी है। वहीं लोकगायक महेश जोशी भी कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं, उन्हें उम्मीद है कि यह गीत हर जुबां पर पहुंचेगा।
नशे पर जागरूकता सीखता है गीत
वहीं पत्रकार और गीतकार जीवन राज ने बताया कि अभी तक वह कई गीत लिख चुके है। जिसमें श्रीराम भजन, झोड़े के अलावा राजनीतिक गीत भी शामिल है। कुमांऊनी गीतों में राजुवा पधाना, शिबुवा लौंडा, दिल्ली बटि झोड़ा, नाच नैनुवा नाच जैसी हिट गीत शामिल है। अब उन्होंने मती मरीगे मती गीत नशे के खिलाफ जागरूकता को लिखा गया है, जो शराब पर आधारित है। गीत के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह परिवार में पति के शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान है, और अपना दुखड़ा सुना रही है। पति भी शराब की लत को अपनी गलती मान रहा है और पत्नी से मायके न जाने की जिद कर परिवार को बचाने की मिन्नतें मांगता है, जो आपको इस गीत में मिल जायेगा। जीवन राज ने बताया कि उनका यह गीत नई पीढ़ी के युवाओं के अलावा बुजुर्गों को भी खूब पसंद आयेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
