हल्द्वानी- उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही बेरोजगारों और निजी फैक्ट्रियों से मजदूरों को निकाले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हल्द्वानी में श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एचपी फैक्ट्री के कर्मचारी लम्बे समय से श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है, इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा की युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली सरकार आज उन्हें बेरोजगार करने पर तुली है।
सिडकुल स्थित एचपी फैक्ट्री के 188 स्थाई सहित 500 कर्मचारी लंबे समय से श्रम विभाग में धरने पर बैठे है। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि अगर उन्हें दोबारा नौकरी नहीं दी गई तो वह दिवाली सहित सभी त्यौहार धरना स्थल पर ही मनाएंगे, पूरे मामले में श्रम आयुक्त संजय खेतवाल का कहना है कि एएलसी स्तर पर फैक्ट्री और मजदूरों के बीच कई बार की वार्ता हो गई है लेकिन एचपी फैक्ट्री बंद हो रही है जिस वजह से कर्मचारियों को निकाला गया है लेकिन जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

