Haldwani News- नवरात्रि के साथ-साथ जगह-जगह रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है. 10 दिनों तक होने वाले रामलीला के आयोजन में कई जगहों पर महिलाएं रामलीला में अपना अभिनय भी दिख रही हैं. नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जहां रामलीला में कई महिलाएं अपनी किरदार निभा रही है. लालकुआं में होने वाले रामलीला में एक ऐसा परिवार भी जो श्री राम के लिए पूरी तरह से समर्पित है. आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट पिछले कई सालों से रामलीला में अलग-अलग अपना किरदार निभाते आ रहे हैं. ऐसे में उनकी दोनों पुत्री भी रामलीला में मुख्य पात्र की भूमिका निभा रही है.
बीसी भट्ट पिछले कई सालों से रामलीला में बाणासुर के साथ-साथ कोई अन्य अभिनय करते आ रहे हैं तो उनकी दोनों बेटियां वैभवी और आयुषी भी रामलीला में कई अहम रोल निभा रही है. इस बार रामलीला में दोनों बहने नट और नटी के साथ-साथ भगवान विष्णु और राम की भूमिका निभा रही है. इसके अलावा बेटा आयुष भट्ट भी अक्षय कुमार, भरत जैसे कई महत्वपूर्ण पाठ खेलते हैं यही नहीं रामलीला में बेटियां वैभवी और आयुषी को सजाने -ध्वजाने और मेकअप में बेटियों की मां गीता भट्ट भी अपनी भूमिका निभाती है जहां रामलीला के पात्र के लिए बेटियों को तैयार करती है.

आयुषी कक्षा 12 की छात्रा है जबकि वैभवी ग्रेजुएशन कर रही है. पढ़ाई के साथ-साथ दोनों बेटियां रामलीला के पत्र के लिए पिछले डेढ़ महीनो से रिहर्सल कर रही थी.दोनों बहनों के अभिनव को हर कोई मंच पर तारीफ करता है. बेटियों का कहना है कि रामलीला के मंच पर अभिनय कर उनको बहुत ही अच्छा लग रहा है. इस के लिए उनके माता-पिता प्रेरणा के स्रोत हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
