हल्द्वानी: यहां भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने एक कार और पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें