हल्द्वानी – आज दिनांक 09 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी सारथी फाउंडेशन समिति ने आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चों एवं उनके परिवारिक जनों के संग दिवाली मनाने का निश्चय किया इसी सिलसिले में इस बार सारथी परिवार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्ली बमौरी में बच्चों संग बड़े धूम धाम से दीवाली मनाई और सभी बच्चों को उनके माता पिता के साथ दिवाली की मिठाई,खिले, खिलौने, दिए,मोमबत्ती आदि देकर दिवाली कार्यक्रम मनाया।इस अवसर पर बच्चों के माता पिता एवं स्कूल की प्रधानाध्यापक ने सारथी परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा की आज तक इस तरह से हमारे साथ किसी ने दिवाली को नहीं मनाया हम सब सारथी परिवार को धन्यवाद देते है।
साथ ही साथ स्कूल के बच्चों संग राज्य स्थापना दिवस भी मनाया गया जिसमें बच्चों को यह बताया गया की किन कठिनाइयों के बाद और अनेकों लोगों की शहादत के बाद यह उत्तराखंड राज्य हमें प्राप्त हुआ है साथ ही शहीद आंदोलनकारियों के सम्मान में उनके बताए मार्ग पर चलने का निवेदन किया । तत्पश्चात सभी बच्चों मैं मिस्ठान वितरण कर राज्य की समृद्धि की कमाना की गई।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट कर सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं दी,
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी ने किया,
आज के कार्यक्रम में संस्थापक संयोजक नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,पार्षद विनोद दानी,अमरजीत सिंह सेठी,प्रदीप सबरवाल,योगेश पांडे,जाकिर हुसैन,केतन जायसवाल,दीक्षा पंत पांडे,पूजा पंत,मंजू सनवाल,शीला भट्ट,तारा बिष्ट,हेमा जोशी,गीता बेलवाल,रंजना जोशी,सोना तिवारी,मीना साही,मोनिका लोहनी,राधिका बोरा,कमला नेगी,देवीदत्त सुयाल,भवानी शंकर सूठा,जय प्रकाश,आनंद आर्य,विवेक,कृतिका,सोनू आदि उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
