हल्द्वानी – प्रशासनिक स्तर पर शहर में लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए संसाधनों को बढ़ने के प्रयास शुरू कर दिये गये है। मिनी स्टेडियम में बनाये जा रहे 150 आॅक्सीजन बेड अस्पताल का रविवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने जायजा लिया। CDO भण्डारी ने बताया कि एक मई से हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में 150 बेड का आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेन्टर शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि आॅक्सीजन लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक डाॅक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समय रहते ही पूर्ण कर ली जाये। यह अस्पताल 24 घटें कार्यरत रहेगे।
CDO भण्डारी ने बताया कि कुमाऊॅ मण्डल में कोरोना संक्रमण बढने के साथ हल्द्वानी में कुमाऊॅभर के कोरोना मरीजों का लोड बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों में संसाधन बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में एटीएच में आॅक्सीजन युक्त बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 कर दी गई है। प्रशासन ने अब मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में बने कोविड केयर सेन्टर में लगे सभी 150 बेड को आॅक्सीजन युक्त बनाने का काम तेज कर दिया है।
इस कोविड केयर सेन्टरों में आॅक्सीजन पाइप लाइन बिछाने काम पूरा होते ही एक मई से इस कोविड केयर सेन्टर को लोगो के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन ने निजी अस्पतालों में भी बेड की संख्या बढ़ाने व निजी अस्पतालों के अधिगृहण करने का काम भी तेज कर दिया है। कृष्णा हाॅस्पिटल में जल्द ही कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। साथ ही दूसरे कई प्राइवेट अस्पतालों को भी पूरी तरह से कोविड हाॅस्पिटल के रूप में अधिगृहित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विवेक राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. तरूण कुमार टम्टा व अन्य मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
