रानीबाग गुलाब घाटी के जाम से मिलेगी राहत, अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य शुरू: संसद अजय भट्ट
हल्द्वानी। रानीबाग गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गौला पुल काठगोदाम के हनुमानगढ़ी से अमृतपुर तक प्रस्तावित बायपास सड़क के निर्माण की दिशा में कार्य धरातल पर शुरू हो गया है। इसके तहत सड़क कटान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी बायपास परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 23 लाख रुपये है। परियोजना के अंतर्गत सड़क कटिंग कार्य पर 6 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य दो चरणों में लगभग नौ माह के भीतर पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि बायपास परियोजना के दूसरे चरण में 11 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से गौला नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल और सड़क के निर्माण के बाद रानीबाग गुलाब घाटी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी ।
सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। बायपास बनने से काठगोदाम, रानीबाग और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 

