देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में हुई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके वर्षों के परिश्रम और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। नई स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो रही हैं। सरकार ने नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने और उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत 173 अनुदेशक और 4 वैयक्तिक सहायकों, पशुपालन विभाग में 9 वैयक्तिक सहायकों तथा शहरी विकास विभाग में 35 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा, गणेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
