देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं के क्षेत्बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। राज्य में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ…जिससे कनेक्टिविटी मजबूत हुई और लोगों की आवाजाही आसान बनी है।
चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए शुरू की गई चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना से चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हर मौसम में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध हो रहा है। वहीं दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हुआ है।
इसके अलावा सितारगंज-टनकपुर, पौंटा साहिब-देहरादून, भानियावाला-ऋषिकेश, काठगोदाम-लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास और रुद्रपुर बाईपास जैसी कई सड़क परियोजनाओं पर भी काम जारी है।
हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ा है। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों का विस्तार किया गया है। प्रदेश में 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं…जिनमें से 12 पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
देहरादून से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रेल परियोजनाओं में भी तेजी
उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसका बड़ा हिस्सा पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन के सर्वे को भी मंजूरी मिली है।
राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते वर्षों में उत्तराखंड में हर प्रकार की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार के माध्यम से विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
