हल्द्वानी। गोलापार–तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल ने दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर हादसे के कारणों और मौके की परिस्थितियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, फ्लाईओवर की संरचना, वाहनों की आवाजाही, रोशनी की व्यवस्था, सड़क संकेतक, गति नियंत्रण के उपाय और दुर्घटना की संभावित वजहों को लेकर बारीकी से जांच की गई।
अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी दुर्घटना से जुड़ी जानकारी ली। संबंधित विभागों को हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाईओवर पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था, गति सीमा बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपायों की जरूरत का परीक्षण किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर बने इस ब्रिज के आसपास लोग अक्सर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। उन्होंने देर रात तक आतिशबाजी करने और जन्मदिन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी। प्रशासन अब इन सभी पहलुओं को जांच का हिस्सा बना रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सिंह, जांच अधिकारी मनोज कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
