नैनीताल। जिले में होम स्टे संचालकों के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को पर्यटन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट ने संयुक्त रूप से होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 11 होम स्टे का भौतिक सत्यापन किया गया।
जांच के दौरान कुछ होम स्टे इकाइयों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद 5 होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, 2 इकाइयों पर नियमों के उल्लंघन के चलते 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा 2 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए होम स्टे का लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी होम स्टे संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों और होम स्टे नीति का पूरी तरह पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित इकाई के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 

