उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए 27 जुलाई से “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” की शुरुआत होने जा रही है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राज्य युवा महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ना…उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और फिटनेस, संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देना है।

यह महोत्सव चार सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान हर सप्ताह एक फिटनेस चैलेंज और एक सांस्कृतिक या रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय पहचान को देशभर तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत या टीम के रूप में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें भाग लेने के लिए Fit Uttarakhand App पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसी ऐप के माध्यम से प्रतिभागी अपनी वीडियो, रील और अन्य प्रविष्टियां अपलोड कर सकेंगे। लीडरबोर्ड, परिणाम और डिजिटल प्रमाणपत्र भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प

फेस्टिवल के दौरान सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट और स्किपिंग जैसे फिटनेस चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। वहीं संस्कृति, पर्यटन, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन जिला स्तर पर गठित समिति करेगी। फिटनेस और सांस्कृतिक दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

जनपद स्तर पर चुने गए विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभागियों की प्रविष्टियों को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी Fit Uttarakhand App डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें