लालकुआं। पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई जारी है, आज लालकुआं नगर में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिक में उक्त विभागों की टीम ने छापेमारी की तो वहां मौजूद चिकित्सक अपनी कार और मोबाइल छोड़कर क्लीनिक से रफूचक्कर हो गया। जिसे 3 घंटे तक छापामार दल तलासता रहा परंतु वह नहीं मिला, जिसके बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सक का सामान, कार, मोबाइल एवं कई आपत्तिजनक दवाइयां सीज कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में शफी दवाखाना के नाम से क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर रौनक के प्रतिष्ठान में बुधवार की शाम अचानक खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश पांडे और नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी, छापामार दल जैसे ही क्लीनिक में पहुंचा तो उक्त चिकित्सक घबरा गया और आनन-फानन में चिकित्सक ने मोबाइल और कार समेत सारा सामान छोड़कर क्लीनिक से दौड़ लगा दी, उसके पीछे कुछ दूर तक उक्त टीम के सदस्य भागे परंतु वह गलियों में ओझल हो गया, छापा मार दल 3 घंटे तक उक्त चिकित्सक का इंतजार करता रहा, परंतु जब वह नहीं लौटा।
तो उसके बाद देर रात तक विभिन्न दवाइयों की जांच करते हुए उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई, इस दौरान खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश पांडे ने बताया कि उक्त चिकित्सक के क्लीनिक से कई आपातकाल के समय प्रयोग की जाने वाली दवाइयां व कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी जप्त हुई है, सभी बरामद दवाइयों को सीज करते हुए उन्हें या तो कोतवाली लालकुआं या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में रखा जाएगा, डॉक्टर पांडे ने बताया कि क्लीनिक के संचालक ने अचानक दौड़ लगा दी जिसे उनकी टीम के सदस्य ढूंढते रहे परंतु वह कहीं नहीं मिला, उन्होंने बताया कि क्लीनिक संचालक अपनी कार तथा टेबल में रखा मोबाइल तक छोड़कर भाग गया, उन्होंने कहा कि बरामद सारा सामान सीज किया जाएगा, साथ ही जिस किराए के मकान में वह क्लीनिक चला रहा था उस कक्ष में कुंडिया नहीं होने के चलते उसे सीज करने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है, डॉ पांडे ने कहा कि क्लीनिक संचालक के यहां से बरामद सभी सामान जप्त कर दिए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत ! 

