हल्द्वानी- डॉक्टर को धरती पर भगवान का रूप माना गया है, मामला है हल्द्वानी का सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का, यह अस्पताल में एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मामला देर रात का है जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों से बदतमीजी और गाली गलौज की है। पूरे मामले में पार्षद सहित तीमारदार ने कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
देर रात मारपीट के में घायल युवकों को इमरजेंसी में लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर ने इलाज करने से मना करते हुए मरीजों और तीमारदारों के साथ गाली गलौज और बदतमीजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ले सामने भी डॉक्टर गाली गलौज करता रहा, डॉक्टर कह रहा है कि चाहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत कर दो मै इलाज नहीं करूंगा, मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर के इस हरकत की वीडियो भी बना ली।
स्थानीय पार्षद और तीमारदारों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि डॉक्टर नशे में धुत था साथ ही वो मरीजों और तीमारदारों के साथ गाली गलौज और बदतमीजी कर रहा था। डॉक्टर के इलाज न करने के बाद घायल मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन डॉक्टर पुलिस के सामने भी तीमारदारों और मरीजों के साथ बदतमीजी कर रहा था पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वही शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में जिला अधिकारी धीराज सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए हैं जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

