Haldwani News: विगत दिवस निसार पुत्र सज्जन निवासी पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा ने थाना बनभूलपुरा में एक लिखित तहरीर दी कि संजीत नामक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाना व जन्म प्रमाण पत्र की एवज में 300 रुपये लेने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आज आरोपी संजीत कुमार पुत्र वेदराम उम्र-30 वर्ष निवासी ग्राम सालपुर नवदिया, खुदागंज रोड,थाना कटरा जिला शहजानपुर उत्तर प्रदेश हाल आधार कार्ड ऑपरेटर बैंक ऑफ बडौदा शाखा बरेली रोड़ हल्द्वानी को लटूरिया बाबा मन्दिर बरेली रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक मोबाइल एन्ड्रायड कम्पनी nazro बरामद हुआ। मौके पर मोबाइल फोन की जांच की तो डाक्यूमेन्ट फोल्डर में बहुत सारी फर्जी प्रमाण पत्रों की PDF फाईल मौजूद थी जिनको चैक किया गया तो इसमें अन्य व्यक्तियों की भी PDF जन्म प्रमाण पत्र भी जाली पाये गये जिसमें आवेदक का नाम हल्द्वानी का था परन्तु जारीकर्त्ता रजिस्ट्रार का नाम अन्य जिला का अंकित था। जिससे स्पष्ट हो गया कि जन्म प्रमाण पत्र कूटरचित तरीके से बनाये गये है। आरोपी ने बताया कि जिस सिस्टम से वह दस्तावेज बनाता है। वह बैंक ऑफ बडौदा शाखा बरेली रोड में है। जिसके बाद उसकी निशादेही पर बैंक से एक अदद लैपटाप मय चार्जर व एक अदद प्रिन्टर मय केबिल व एक अदद रजिस्टर बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और 11 बीघा में प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड: सेना में भर्ती का बड़ा मौका! अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू, उम्र सीमा बढ़ी
उत्तराखंड: तीर्थयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, धामों में हेलीपैड होंगे अपग्रेड
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी यूटिलिटी, दो लोग लापता…एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) राजधानी में एक और हत्या, गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) CM धामी सख्त, बोले असफल अफसर को अनिवार्य आराम
देहरादून : उपनलकर्मियों को दो माह के भीतर मिलेगा नया वेतन
हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार 

