हल्द्वानी- सोमवार को कांग्रेस द्वारा केंद्र द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के खिलाफ विशाल किसान रैली निकाली गई जिस पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में एसपी सिटी ऑफिस के बाहर धरना दिया। किसानों की निकाली गई ट्रैक्टर रैली में मुकदमे लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा के दबाव में पुलिस पर काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने कहा कि पुलिस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता बिना अनुमति के कई बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा केवल सत्ता के दबाव में विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है और गरीब किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि जब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यक्रम करने वाले नेताओं पर मुकदमे दर्ज नहीं होते तब तक वह धरना देते रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

