हल्द्वानी– उत्तराखंड में पलायन की दास्तां पर बना प्रोफेसर डॉ. राकेश रयाल का गीत “गौ की याद” रिलीज हो गया है। उत्तराखंड के लोक संगीत को संवारने में कई कलाकारों ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कुमांऊनी संगीत हो या गढ़वाली हमेशा से कलाकारों ने देवभूमि की रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, पलायन, ग्रामीण जीवन और जंगल-नदियों को लोकगीतों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। अब एक ऐसा ही गीत बड़े समय बाद सुनने को मिला है। जिसमें डाॅ. राकेश रयाल और मीना राणा ने अपनी आवाज दी हैं। जिसके सुनकर आपको अपने गांव की याद आ जायेगी।
इस गीत में डाॅ. राकेश रयाल का साथ प्रसिद्ध लोकगायिका मीणा राणा ने दिया है। ऐसे गीत कम की सुनने को मिलते है, जो पहाड़ की हकीकत को बयां करते है। यह गीत आरसी म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गीत को खुद डाॅ. राकेश रायल ने लिखा है, जबकि म्यूजिक जाने-माने संगीतकार संजय कुमौला ने दिया है। वही अपनी आवाज के साथ-साथ डाॅ. राकेश रयाल ने इस वीडियो गीत में ज्योति बिष्ट के साथ शानदार अभिनय से दर्शकों को दिल जीता है। डॉ. राकेश रयाल वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने समय- समय पर पहाड़ की पीड़ा, रीति -रिवाजों और तीज-त्यौहार को अपनी लेखनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का काम किया है।
इससे पहले भी गायक डाॅ. राकेश रयाल कई गीत गा चुके है। मायली भाना, कुछ तो बात हौली, बसी जौला गैरसैण, जाण छौ बॉर्डर प्यारी, मेरी सुआ जागि जावा, स्याली सुरमा, कभी सुख मा कभी दुख मा, मेरु गौ रोंत्यालु समेत कई सुपरहिट गीत दे चुके है। अब “गौ की याद” गीत से पहाड़ के पलायन पर गांव के हाल कैसे है और पहले गांव कैसे थे। इसे उन्होंने अपने शब्दों में चित्रण किया गया। गांव में खाली पड़े घरों का जिक्र और पहाड़ के रीति-रिवाज, शहर में रहकर पहाड़ की याद का ऐसा मार्मिक चि़त्रण किया है कि आपके आंसू छलक जायेंगे। गीत के माध्यम से उन्होंने गांव चलने की बात की है। जिसे सुनकर आपको अपने गांव की याद जरूर आयेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 
