हल्द्वानी : संस्कृति आस्था और विरासत के गर्व को मन में लिए साथ चलो चले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी से सोमनाथ तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मानस खंड के 37 यात्रियों सहित प्रदेश भर से चयनित श्रद्धालु होंगे सहभागी, 1000 वर्षों की अखंड आस्था का उत्सव

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को रोडवेज परिसर हल्द्वानी से हरावाला देहरादून के लिए और देहरादून से वेरावल सोमनाथ तक विशेष ट्रेन यात्रा का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा केंद्र सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
1000 वर्षों की आस्था का उत्सव पर्व मनाना बड़े सौभाग्य की बात है -अजय भट्ट
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गुजरात स्थित भगवान सोमनाथ मंदिर में स्वाभिमान पर्व की अखंड आस्था के 1000 वर्ष एवं सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक कोने से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पर्व में सहभागी बनें। मानस खंड के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और नियमानुसार की गई। इसके अंतर्गत जनपद नैनीताल से 37 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है इसके साथ ही लगभग 500 तीर्थ यात्रियों का दल हमारे राज्य से सोमनाथ हेतु जा रहा है। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि आज हल्द्वानी से नैनीताल जनपद का दल सोमनाथ की पावन भूमि के लिए रवाना हो रहा है। सांसद ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का भी प्रतीक है।
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुई विदाई रोडवेज परिसर हल्द्वानी में तीर्थयात्रियों को विदा करने के लिए भव्य माहौल था। यात्रियों के परिजन, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ सभी यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रियों में भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं यात्रा की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चयनित यात्रियों को यात्रा किट, पहचान पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए उन्होंने तीर्थ यात्रियों की यात्रा हेतू मंगलकामना की।
कार्यक्रम में राज्य दर्जा मंत्री खेल परिषद मोहन पाठक, उप जिलाधिकारी मोनिका, सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश 
