देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर मलबा और पत्थर गिरने से सड़कें प्रभावित हुई हैं…जबकि नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

देहरादून में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन से प्रभावित मार्गों को जल्द खोलने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश 
