हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के देवला मल्ला कुंवरपुर के तुषार टेंट हाउस के सामने शनिवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से अलग हो गए। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।
गौलापार क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम गौलापार बाइक पर बाजार से घर जा रहे थे। कुंवरपुर में सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी मोटरसाइकिल भिड़ गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग छिटककर गिर गए। एक बाइक चालक चंदन बिष्ट का दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया। हरीश को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। दूसरी बाइक पर सवार पवनेश भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को एसटीएच भिजवाया लेकिन हरीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पवनेश और चंदन को एसटीएच से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में चंदन की भी मौत हो गई।
उधर हल्द्वानी में नैनीताल हाईवे पर गुलाबघाटी में भद्यूनी मोड़ के पास बुलेट क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे में वाहन पर पीछे बैठा ऋषभ गैड़ा (19) खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे दोस्त के सिर पर चोट आई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
