हल्द्वानी- कहते हैं कला और हुनर छुपाए नहीं छुपता, एक न एक दिन वह खुद को साबित करती है ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में एमबी पीजी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र दीपक मौर्य ने किया है जिसने अपनी कला से न सिर्फ अलग पहचान बनाई है बल्कि उनके एक अनूठे प्रयोग ने सबको आश्चर्यचकित भी कर दिया है। एक आर्टिस्ट के रूप में दीपक ‘शिवा द आर्ट’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। अब उन्होंने गजब का कारनामा किया है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) साफ-सुथरी छवि वाले इस अधिकारी को बनाया गया मुख्यमंत्री का सचिव, देखिए आदेश
कठघरिया के रहने वाले दीपक मौर्य ने महाशिवरात्रि के मौके पर पेंसिल की बारीक नोक पर शिवलिंग बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस शिवलिंग की लंबाई महज 6 एमएम है। पेंसिल की नोक पर दीपक द्वारा बनाया गया यह शिवलिंग सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है अपनी कला और हुनर से विशेष पहचान बना चुके दीपक ने बताया कि इस शिवलिंग को बनाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी काफी दिनों से पेंसिल की नाजुक नोक पर वह शिवलिंग बनाने का प्रयास कर रहे थे आखिर उन्हें सफलता मिल गई।

यह भी पढ़े 👉हरिद्वार- इतिहास में पहली बार इस अखाड़े ने किया शाही स्नान
शिवा ने बताया कि वह माइक्रो आर्ट के माध्यम से पेंसिल की नोक पर लोगों के नाम भी लिख चुके हैं और भविष्य में उनकी तैयारी इस तरह की कलाकृतियों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की है यही नहीं सुशांत स्केच बनाने में भी माहिर है उन्होंने अपने हुनर के बल पर कई देवी देवताओं और स्टार एक्टरों को भी खूब हो स्केच में उतारा है जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
यह भी पढ़े 👉हरिद्वार- महाकुंभ के शाही स्नान की तस्वीरें, एक झलक में पावन कर देंगी आपके मन को


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
