हल्द्वानी- पिछले दिनों हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र के श्याम मार्बल्स के शोरूम में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे की नोक पर की गई लूट की घटना का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए लुटेरे बरेली और उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा दो कारतूस और लूटे हुए पैसे बरामद किए हैं साथ ही इस घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद हुई हैं जिनमें से एक बाइक चोरी की है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- शहर के इस लड़के का कमाल, पेंसिल की नोक पर बनाया शिवलिंग, देखकर हर कोई हैरान
दरअसल 3 मार्च को शाम 8:30 बजे के आसपास बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल्स वह टाइल शॉप के अंदर तीन बदमाश उसे उन्होंने दुकान स्वामी जय राम चौधरी और उसके कर्मचारी हरिराम को तमंचे की नोक पर डराकर दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए तीनों बदमाश हेलमेट और नकाब पहने हुए थे लिहाजा सीसीटीवी कैमरे फुटेज में भी उनके चेहरे नहीं दिखाई दिए। घटना के होने की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग सहित कई प्रयास किए इस दौरान अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए लगभग 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद और सर्विलांस सेल की मदद से आखिरकार पुलिस को 8 दिन बाद इस घटना के खुलासे में सफलता मिली।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) साफ-सुथरी छवि वाले इस अधिकारी को बनाया गया मुख्यमंत्री का सचिव, देखिए आदेश
पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अजय कुमार सुनील मिश्रा और कुलदीप सिंह को जयपुर बीसा रामपुर रोड बरेली रोड के पास से गिरफ्तार किया है जिनके पास से 315 बोर के दो तमंचे चार जिंदा कारतूस एक चाकू और वादी से लूटी गई संपूर्ण संपत्ति व कागजात बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉हरिद्वार- इतिहास में पहली बार इस अखाड़े ने किया शाही स्नान
पूछताछ में तीनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से मोटी आसामी को लूटने की फिराक में थे उन्होंने हल्द्वानी शहर में कई जगह रेकी की मगर शाम को भीड़ भाड़ वह पुलिस की सक्रिय होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाए इस बीच बरेली रोड पर श्याम मार्बल शोरूम देख उनको यह जगह सुनसान लगी तो तत्काल तीनों वहां पहुंचे उन्हें लगा कि यहां अच्छा माल मिलेगा जिसके बाद उन्होंने तमंचे की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और वहां से अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए यही नहीं अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर चिपकाने के लिए टेप भी लेकर आए थे वह भी पुलिस ने बरामद किया है।
यह भी पढ़े 👉हरिद्वार- महाकुंभ के शाही स्नान की तस्वीरें, एक झलक में पावन कर देंगी आपके मन को
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
