Haldwani News- आज हम आपको अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत के युवा पंकज पांडे की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने उत्तराखंड के गरुड़ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है इसके बाद उन्हें प्राइवेट सेक्टर में कुछ हजार की कई नौकरी तो मिलीं लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लग पाई, जिसके बाद पंकज ने अपना स्टार्टअप शुरू करने की ठान ली, पंकज पांडे ने बताया कि शुरुआती दौर में उनके पास पैसा नहीं होने के चलते दोस्तों से उधार पैसे लेकर 30 हजार का चाय का चलता फिरता स्टाल तैयार किया, जहां पंकज ने बताया कि अपने चाय के स्टॉल के नाम को कुछ अलग नाम से क्यों न रखा जाए, पंकज ने अपने इंजीनियरिंग कि डिप्लोमा को देखते हुए अपनी दुकान का नाम इंजीनियर चायवाला रख दिया और आज पंकज पांडे अपनी चाय के स्टॉल को कुमाऊ के सबसे बड़े एमबीपीजी महाविद्यालय गेट पर लगाते हैं, जहां चाय पीने के लिए आम आदमी से लेकर खास आदमी तक पहुंचता है, पंकज पांडे के इंजीनियर चाय वाला स्टॉल पर चाय पीने के लोग खूब पहुंचते हैं, और पंकज पांडे के दुकान के साथ सेल्फी भी लेते हैं। पंकज पांडे का कहना है कि अपने वह कारोबार से खुश हैं और आज वह अपना स्टार्टअप शुरू कर रोजाना करीब दो से ढाई हजार रुपए कमा लेते हैं।
उनके चाय के स्टॉल पर नॉर्मल चाय 10 रुपये से लेकर कुल्हड़ वाली चाय की कीमत 20 से 25 रुपये हैं पंकज कि चाय को ग्राहक भी खूब पसंद करते हैं। पंकज पांडे ने बताया कि मेरे घरवालों ने मुझे पढ़ाया लिखाया जहां गरुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर का कोर्स करने के बाद कई कंपनियों में इंटरव्यू दिए और कई सरकारी फॉर्म भी भरे लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिली सरकार की ओर से भी कई डिपार्टमेंट में मैकेनिकल इंजीनियर की पोस्ट खत्म कर दी गई है, पंकज ने कहा कि लगातार मेरी उम्र भी बढ़ रही थी और नौकरी पाना अब मुश्किल सा लग रहा था घरवालों की उम्मीद थी कि बेटे को पढ़ा लिखाया है तो बेटा भी अपना फर्ज निभाएगा, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे थे ऐसे में मैंने खुद डिसीजन लिया और चाय बेचने का स्टार्टअप शुरू किया।
पंकज पांडे का कहना है कि जिस तरह से आज के दौर में नौकरियां खत्म हो रही है युवा बेरोजगार घूम रहा है ऐसे में हम सभी युवाओं को नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में अपने स्वरोजगार की ओर बढ़ाने चाहिए, जिससे कि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
