हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 1, 3 और 5 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थानों की टेस्टिंग, निर्माणाधीन जयपुर पाडली उपसंस्थान एवं संबंधित विद्युत लाइन निर्माण तथा टीपी नगर क्षेत्र में लॉपिंग-चॉपिंग और अनुरक्षण कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 1 अक्टूबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
1 अक्टूबर को फूलचौड़, धनपुरी, संगम विहार, छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, गोकुलधाम, बिड़ला स्कूल क्षेत्र, रामपुर रोड, देवलचौड़, कठघरिया, जयपुर पाडली, कमलुवागांजा, लामाचौड़, हरकपुर क्यूरा, नाथूपुर, पदमपुर पाडलिया समेत आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर


3 अक्टूबर को तल्ला हल्द्वानी, देवलचौड़, हरिपुर नायक, चांदनी चौक, गढ़वाल, बेलबाबा, लामाचौड़, कमलुवागांजा, कठघरिया, हरिनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
5 अक्टूबर को धनपुरी, फूलचौड़, हल्दूपोखरा, चांदनी चौक, छड़ायल नायक, कठघरिया, फतेहपुर, संगम विहार, लामाचौड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती प्रस्तावित है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान विद्युत लाइनों और कार्यस्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा बच्चों और पालतू पशुओं को कार्यस्थल के आसपास न जाने दें। विभाग ने यह भी बताया है कि कार्य की जटिलता के कारण निर्धारित समय में थोड़ा परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें