उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा-2026 को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी पत्र में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के अनुसार कक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 की अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार कराए गए हैं। परीक्षा सामग्री संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालयों में प्रश्नपत्रों की छपाई कराते समय सूचना एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में जनपद स्तर से किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जिन विषयों के प्रश्नपत्र एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से विकसित नहीं किए गए हैं, जैसे उर्दू, पंजाबी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाएं, कंप्यूटर विज्ञान, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मल्टी स्किलिंग, उनके प्रश्नपत्र आवश्यकता के अनुसार जनपद स्तर पर समिति गठित कर तैयार कराए जाएंगे।
पत्र में कहा गया है कि अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाएं पूर्ण शुचिता, सावधानी और गोपनीयता के साथ कराई जाएं। किसी भी स्तर पर परीक्षा में हुई त्रुटि का प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ सकता है।
विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 से परीक्षाएं संपन्न कराई जाएं। प्रश्नपत्रों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एससीईआरटी उत्तराखंड से संपर्क किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
