हल्द्वानी: उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि अभी चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है लेकिन आरक्षण के हिसाब से सीटों का आवंटन हो चुका है। वहीं सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद नेता भी अपने-अपने इलाकों से चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक संगठनों से अलग-अलग भावी उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें नाम चौंकाने वाले भी हैं। इसी कड़ी में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से बीते बुधवार को भाजपा की सदस्य और पूर्व मिसेज उत्तराखंड आभा गोस्वामी ने भी महापौर के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है।
आभा गोस्वामी ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वह साल 2014 से लेकर 2022 तक ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी सेवा दे चुकी हैं। वर्तमान में वह पहल नाम की संस्था की अध्यक्ष हैं. उनकी संस्था द्वारा लावारिस पशुओं के अधिकारों, कल्याण और पुनर्वास के लिए काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि वह पहले सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल भी हो चुकी हैं। साल 2022 में वह मिसेज उत्तराखंड बनी थीं. इसके बाद साल 2023 में वह श्रीलंका के कोलंबो शहर में मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। आभा गोस्वामी ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह पूरी लगन के साथ चुनाव लड़ेंगी और पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर चलेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

