हल्द्वानी – जनपद मे आगामी 16 दिसम्बर को विजय दिवस कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी तथा सीमित संख्या के मानकों के आधार पर मनाया जायेगा। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम मंे विजय दिवस के कार्यक्रम संक्षिप्त होंगे तथा निर्धारित संख्या मे ही इस महत्वपूर्ण आयोजन में लोग ही प्रतिभाग करेेंगे। उन्होने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि0 कैप्टन डीएस धपोला को निर्देश दिये हैं कि विजय दिवस कार्यक्रम के लिए समय रहते व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें साथ ही निर्धारित संख्या मे ही कोविड 19 के दिशा निर्देशोें के क्रम में लोगों को आमंत्रित करें, कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य रहेगा। उन्होने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये है कि वे शहीद स्मारक परिसर एवं उसके आसपास विशेष सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री धपोला ने बताया कि 1971 मे भारत पाक युद्व के दौरान भारत की विजय के उपलक्ष्य मे विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक युद्व मे शहीद हुये सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा शहीदो की वीरांगनाओं तथा युद्व मे शामिल सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 16 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे शहीद मैमोरियल स्थल पर पुलिस द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वाजलि अर्पित की जायेगी।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पूर्व CM हरदा एक बार फिर रखेंगे उपवास, जानिए क्या है इस बार खास

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
