हल्द्वानी – विगत दिनों जिलाधिकारी सविन बसंल ने नेशनल एसोसिशएशन फार ब्लाइंड (नैब) का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की थी। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रश्मि पंत को निर्देश दिये कि वे शीघ्र नैब के बच्चों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करें।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- महिला सशक्तिकरण योजनाओं का इस तरह से हो रहा प्रचार प्रसार
जिलाधिकारी बसंल के निर्देशों के क्रम में बीते दिवस बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर नैब गौलापार में दृष्टि बाधित दिब्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का हीमोग्लोबिन, लंबाई, वजन और ब्लड टेस्ट किया। साथ ही बच्चों को दवाओं का भी वितरण किया गया। डाॅ. अरविन्द पाठक द्वारा नैब के बच्चों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य सम्बन्धित विस्तृत जानकारियां दी गई। संस्थान के बच्चों व महासचिव नैब श्याम धानिक ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य टीम का स्वास्थ्य शिविर लगाने पर आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड-(GOOD NEWS) इस तारीख से शुरू होगी पंतनगर-देहरादून-दिल्ली हवाई सेवा
इस मौके पर स्टाफ नर्स इंगिता रूंगवाल, चारूलता पाण्डेय, पीएस खम्पा, हिमांशी बिष्ट, दीपा पाण्डेय, ज्योति नौला, पूजा मेहता, प्रेमा कार्की, पूजा नौला, राकेश कुंवर, संगीता बिष्ट, प्रीति कनवाल आदि मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
