लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला खेल के मैदान के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट घोड़ानाला खेल मैदान के पास के रहने वाली युवती प्रिया उम्र 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्याम सिंह का बीती रात लगभग 11 बजे घर के छत के पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 19 वर्षीय प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजाजी संजू शर्मा के साथ में रहती थी, एक माह पूर्व उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विदित रहे कि उक्त परिवार मूल रूप से लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 का निवासी है। यह लोग 3 माह पूर्व ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए गए थे, मृतका के जीजा संजू शर्मा का कहना है कि रात को लगभग 10 बजे वह उसकी पत्नी रेनू और साली प्रिया साथ ही खाना खा रहे थे, तभी अचानक प्रिया उठ कर दूसरे कमरे में चली गई, और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद वह लोग प्रिया को बुलाने उसके कमरे में जाने लगे तो दरवाजा भीतर से बंद था, कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी, यह दृश्य देखकर वह अवाक रह गए, आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को उतारा गया। उक्त घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
