UPPSC Engineering Result 2022 – देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से 2021 में आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में हल्द्वानी के रोहित भट्ट (Rohit Bhatt UPPSC Engineering Exam Topper 2022) ने डंका बजा दिया है. महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा और हाल निवासी कठघरिया रोहित बचपन से ही पढाई में होनहार थे. उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडियट की पढ़ाई द मास्टर स्कूल हल्द्वानी से की है. जिसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविधालय से एग्रीकल्चर में बीटेक किया। बीटेक करने के साथ – साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहे इसी का नतीजा रहा की उन्होने पहले ही प्रयास में (UPPSC) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में एरिगेशन विभाग में उन्हें पहला स्थान मिला है. वर्तमान में वह पंतनगर विश्वविधालय (G.B. Pant University) से एमटेक कर रहे हैं। उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय माता – पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। रोहित बताते हैं उन्होंने सोशल मिडिया से दूरी बनाई रखी, और वह प्रतिदिन लगभग आठ घंटे पढ़ाई करते थे. रोहित के पिता नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माता ग्रहणी है. उनकी इस कामयाबी पर उनके गृह क्षेत्र में भी ख़ुशी का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
