हल्द्वानी: उत्तराखंड की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। हल्द्वानी की बेटी खुशबू कपिल ने मुंबई के प्रतिष्ठित रामदा प्लाजा में आयोजित सम्मान समारोह में “आचार्य एस्ट्रोलॉजर” की उपाधि प्राप्त कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया।
खुशबू कपिल ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम हैं। उन्होंने अब तक 2000 से अधिक लोगों को उनके करियर, नौकरी, भविष्य और निजी जीवन की उलझनों से उबारा है। उन्हें समुद्र शास्त्र, अंक शास्त्र, लाल किताब, और कुंडली विश्लेषण में गहरी निपुणता हासिल है।
यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फ्यूचर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया गया, जहां उन्होंने डॉ. महेश महांकर गुरुजन, राकेश रावल, और विजयलक्ष्मी जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन में ज्योतिषीय डिप्लोमा की पढ़ाई पूर्ण की। इस दौरान उन्होंने न केवल शास्त्रीय ज्ञान अर्जित किया, बल्कि इसे व्यावहारिक जीवन में उतारते हुए लोगों की समस्याओं का सफल समाधान भी किया।
खुशबू कहती हैं, “ज्योतिष एक विज्ञान है, और अगर सही तरीके से इसका उपयोग किया जाए तो यह किसी की भी ज़िंदगी बदल सकता है। मेरा मकसद है… लोगों को आत्मविश्वास और दिशा देना।” उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी के लोगों में गर्व की लहर है। खुशबू आज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं कि समर्पण और ज्ञान से कोई भी ऊँचाइयों को छू सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

