ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में 50 हजार रुपये जीतने का मौका
- राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार : 50 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार : 25 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार : 10 हजार रुपये
हल्द्वानी। डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें लेखन के महत्व पर सर्वश्रेष्ठ पत्र लिखने वाले को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। डाक विभाग युवा पीढ़ी में लेखन के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता कराता है। इस वर्ष की राज्य-परिमंडल स्तर पर पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार : 25 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार : 5 हजार रुपये लेखन प्रतियोगिता का विषय ‘लेखन का आनंद डिजिटल युग में अक्षरों का महत्व’ है। प्रतियोगिता अंतर्देशीय पत्र कार्ड और लिफाफा वर्ग में होगी। प्रतिभागियों को आयु का प्रमाण पत्र भी पत्र के साथ भेजना है।
ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी या हिंदी भाषा में ए-फोर साइज पेपर में पत्र भेजना होगा अंतर्देशीय पत्र कार्ड वर्ग की लिमिट 500 शब्द और लिफाफा वर्ग में शब्द सीमा एक हजार है।
पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय देहरादून के पते पर पत्र भेजना है। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में तीन पत्रों का चयन कर पुरस्कार के लिए किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : परिजनों की रोक के बाद फरार प्रेमी युगल, कैफे से पकड़े गए
उत्तराखंड: सावधान! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 37 लाख की ठगी
उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में बवाल! निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल 
