हल्द्वानी- विगत दिवस पुलिस द्वारा मोतीनगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए सिक्के चांदी के नहीं निकले। कोतवाली पुलिस का दावा है कि इनकम टैक्स व सुनार की मौजूदगी में वैल्यू आंकने के लिए सीलबंद कलश खोला गया था। इसके बाद सुनार की दुकान में ले जाकर भी सिक्कों को चेक किया गया। लेकिन तब पता चला कि यह चांदी नहीं बल्कि धातु के बने हुए हैं। पुलिस अब उस कार चालक से फिर पूछताछ करेंगी।
यह भी पढ़े 👉.हल्द्वानी- वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर अधिकारी को मिली यह जिम्मेदारी
बता दें कि सोमवार रात पुलिस ने कोतवाली पुलिस मोतीनगर बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार की डिग्गी में रखा बैग जब भारी लगा तो उन्होंने उसे खोल दिया। बैग के अंदर एक चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिला था। जिसके बाद कोतवाली लाकर सिक्कों की गिनती की गई। गिनती में 1244 सिक्के निकले। जिनका वजन करीब 15 किलो था। कार सवार युवक सिक्कों को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दे सका।
यह भी पढ़े 👉.देहरादून-(बड़ी खबर) समूह ‘ग’ के पदों की बंपर भर्ती, जारी हुई विज्ञप्ति, इस तारीख से आवेदन शुरू
बस इतना बताया कि उसके पुस्तैनी सिक्के हैं। पुलिस ने माल को सीज कर दिया। एसएसआइ कोतवाली मंगल सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार दोपहर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी को बुलाया गया। गिनती के बाद इलेक्ट्रानिक कांटे पर तोल भी करवाया। इस दौरान सुनार ने शक जताया तो कुछ सिक्कों को दुकान में गलाकर भी देखा गया। एसएसआइ के अनुसार सिक्के चांदी के नहीं निकले। पुलिस के इस दावे ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि काठगोदाम निवासी युवक से फिर से पूछताछ कर सिक्कों को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने उसकी मौजूदगी में इन्हें सील कर सुरक्षित रखा था।
यह भी पढ़े 👉.हल्द्वानी- (बड़ी खबर) इस भाजपा पार्षद पर हुआ मुकदमा दर्ज, इस घटना को दिया था अंजाम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
