हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। इस बार संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया। कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, नोडल अधिकारी कृष्णानन्द जोशी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट और प्रधानाचार्या संतोष पांडे समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञान संगोष्ठी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित मोहन पाठक ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने भारतीय ऊर्जा के वर्तमान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।
विद्यार्थियों ने ऊर्जा की बढ़ती जरूरत, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों और वर्ष 2047 तक भारत के ऊर्जा क्षेत्र के सामने आने वाली संभावनाओं एवं चुनौतियों पर अपनी बात रखी। प्रत्येक प्रतिभागी को विचार प्रस्तुत करने के लिए छह मिनट का समय दिया गया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों से विषय से जुड़े सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब आत्मविश्वास और तार्किक तरीके से दिए।
प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइका फूलचौड़ के गौरव सिंह पड़ियार ने पहला स्थान हासिल किया। वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पलाक्षा सुतेड़ी दूसरे और शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अर्नव यादव तीसरे स्थान पर रहे।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया है।
अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की विज्ञान संगोष्ठियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का कौशल विकसित होता है।
कार्यक्रम का संचालन मीना पल्याल ने किया। इस दौरान नमिता भट्ट, दयावती रौतेला, प्रमोद सिंह अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के मेंटोर शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
