UKPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, नवंबर 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में प्रस्तावित परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी पत्रांक 115/2026-27 दिनांक 1 सितंबर 2026 के अनुसार नवंबर 2026 से लेकर जून 2027 तक विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
कैलेंडर के मुताबिक उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद इसी परीक्षा की एक अन्य प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को रखी गई है।

इसके अलावा कर एवं राजस्व निरीक्षक की मुख्य परीक्षा 16 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 (गृह विज्ञान) 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
पशुपालन विभाग की पशु चिकित्साधिकारी (मुख्य परीक्षा) 28 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। वहीं लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, कृषि एवं ऊर्जा विभाग आदि से संबंधित कनिष्ठ अभियंता (मुख्य परीक्षा) 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2027 तक प्रस्तावित की गई है।
कैलेंडर के अनुसार सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत/कृषि/आईटी) की मुख्य परीक्षा 8 मई से 14 मई 2027 तक होगी। उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2026 23 मई 2027 को प्रस्तावित है।
वहीं सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2026 6 जून 2027 को प्रस्तावित की गई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उक्त सभी तिथियां संभावित हैं और परीक्षा तिथियों में आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए आयोग की सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
