हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
कर्मचारियों के आपसी विवाद में फायरिंग, अलमारी में लगी गोली; आरोपी कर्मचारी फरार
हल्द्वानी : हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
