हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्रशासन और शिक्षा विभाग के निजी स्कूलों के साथ बैठक, फीस बढ़ोतरी और किताबों को लेकर निर्देश
हल्द्वानी : हल्द्वानी में नए शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने शहर के सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए आए दिन आने वाली शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हल्द्वानी में गुरुवार को निजी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्य के साथ हुई बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट ने सभी निजी विद्यालयों को आरटीई के मान्यता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा एनसीईआरटी की किताबों के संबंध में नियमों के तहत किताबें को स्कूल में लगाए जाने के निर्देश देते हुए स्कूल फीस और बस फीस सहित बच्चों की सुरक्षा के संबंध में भी गाइडलाइन के हिसाब से आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि नए शिक्षण सत्र से पहले सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सरकार संबंधित सभी नियम और कानून से अवगत करा दिया गया है।

इसके अलावा फीस बढ़ोतरी की शिकायतों और बस फीस बढ़ोतरी सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश नए शिक्षण सत्र से पूर्व ही दे दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशासन व शिक्षा विभाग लगातार मॉनिटरिंग करता रहेगा इसके अलावा शिकायत आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
