Haldwani news– हल्द्वानी में चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है। चोर वहां से लाखों की नगदी के अलावा अन्य सामान ले उड़े हैं। पीड़ित व्यवसाईयों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल कॉलोनी बरेली रोड में रहने वाले मार्बल व्यवसाई के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर गेट की दीवार फांदकर छत में चढ़े और वहां से सीढ़ियों से उतरकर घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी खंगाली और उसमें से करीब 6 लाख रूपये की नगदी उड़ा ली। इतना ही नहीं कमरे में रखे पर्स से भी 6 हजार की नगदी व मोबाइल फोन भी पार कर दिया।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक चोर घर में वारदात को अंजाम देता दिख रहा है। इसके बाद चोर पड़ोस में ही रहने वाले आढ़ती जगमोहन अग्रवाल के घर में भी घुस गये। यहां से चोर एसी की कॉपर की तार काटकर ले गये। जाते-जाते चोरों ने समीप ही स्थित महावीर एंड संस का गोदाम भी खंगाल डाला। चोर गोदाम का ताला तोड़कर एलईडी व एसी ले उड़े। घटना का पता आज सुबह परिवारजनों के जागने पर चला। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

